Sitapur: कारागार में निरुद्ध दुष्कर्म के आरोपी की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

सीतापुर। सीतापुर कारागार में निरुद्ध दुष्कर्म के आरोपी की मौत हो गई। कारागार प्रशासन का दावा है कि जिस समय उसे लाया गया वह काफी बीमार था। कारागार अस्पताल में उसका उपचार भी हुआ।

बता दे की तालगांव थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब निवासी उमेश 21 पुत्र विजय कुमार को 27 सितंबर को तालगांव पुलिस ने सीतापुर कारागार में निरुद्ध किया। वह दुष्कर्म के आरोप में न्यायालय से जेल भेजा गया। 

कारागार अधीक्षक सुरेश सिंह का कहना है कि जिस समय उमेश आया उसके जबान पर छाले थे। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और तेज बुखार भी था। इसी के चलते उसे कारागार अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इलाज भी चला। रात करीब 11:30 बजे उसकी हालत अधिक बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। 

जिला अस्पताल के चिकित्सा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर इंद्र सिंह का कहना है कि उमेश पुत्र विजय कुमार को जिस समय जिला अस्पताल लाया गया। वो मृत अवस्था में था। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उधर, परिवार को मिली सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल में इकट्ठा हो गए। आरोप प्रत्यारोप जारी है।

यह भी पढ़ेंः Asia Cup Trophy Controversy: भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार... तो साथ ले गए ट्रॉफी, BCCI उठाएगा कड़ा कदम

 

संबंधित समाचार