आस्था के महापर्व छठ पर घाटों की सफाई का कार्य जारी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी हुए शामिल
लखनऊ, अमृत विचार: अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय की देखरेख में लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट की सफाई श्रमदान से की गई। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। उन्होंने घाट का निरीक्षण कर जिला प्रशासन को व्यवस्थाएं सुचारू बनाने के आदेश दिए। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि 27 व 28 अक्टूबर को छठ घाट पर 15 लाख से अधिक लोग छठ महापर्व मनाएंगे।
सफाई अभियान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, रामविलास यादव, संजय यादव, अंगदराम ओझा, तीरथ राम, हनुमान यादव, विजय यादव, अवधेश, मनीष पोद्दार आदि शामिल हुए। इसके साथ ही नगर निगम के किशोरी लाल सहित कई अधिकारी भी छठ घाट पर सफाई अभियान के समय मौजूद रहे।
