विजय दशमी और दीपावली पर लांच होंगे कार के नए मॉडल्स
ऑटोमोबाइल की दुनिया, तकनीक, डिजाइन, विरासत और आधुनिक परिवर्तनों पर केंद्रित होती है। पुराने समय की क्लासिक और विंटेज कारें आज भी डिजाइन और विरासत की प्रतीक मानी जाती हैं, लेकिन समय की मांग के अनुसार आधुनिक युग में कारों की तकनीक और डिजाइन में काफी बदलाव आया है। यही नहीं, इनके पहियों के डिजाइन भी समय के साथ- साथ बदले हैं। जैसे डेजी अलॉय, मिनिलाइट्स आदि, जो रोडस्टर्स और अन्य परफॉरमेंस वीकल्स से जुड़े हैं। इन डिजाइनों से व्हीलस में न सिर्फ मजबूती बढ़ती है, बल्कि उनकी सौंदर्य और कार्यक्षमता भी निखरती है।
ट्रॉली बैग्स और व्हीलस का ट्रैवल में महत्व आज के ट्रॉली बैग्स में लगे व्हीलस यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाते हैं। उच्च गुणवत्ता के मैटेरियल और बहु-व्हील्स डिजाइन की वजह से ये बैग्स कम वजन के साथ-साथ क्लासी दिखते हैं और ट्रैवलिंग अनुभव को बेहतर बनाते हैं। व्हीलस की बदलती भूमिका, उनके सांस्कृतिक प्रभाव और तकनीकी उन्नति को समीक्षित करते हैं। देश में 2025-26 के दौरान कई नई कारें लॉन्च होने वाली हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक से लेकर फेसलिफ्ट और नई वैरिएंट्स शामिल हैं। आने वाले महीनों में लगभग तीन दर्जन से ज्यादा कारें पेश की जाएंगी।
जल्द मार्केट में आएंगे ये मॉडल्स
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट ( संभावित लॉन्च: 3 अक्टूबर 2025, अनुमानित कीमत: 12 लाख रुपये)
-महिंद्रा बोलेरो नियो (संभावित लॉन्च: 6 अक्टूबर 2025, अनुमानित कीमत: 10.90 लाख रुपये)
-बीएमडब्ल्यू आईएक्स 2025 (संभावित लॉन्च: 14 अक्टूबर 2025, इलेक्ट्रिक, अनुमानित कीमत: 1.45 करोड़ रुपये)
-ऑडी क्यू 6 ई-ट्रॉन (संभावित लॉन्च: 15 अक्टूबर 2025, इलेक्ट्रिक, अनुमानित कीमत: 1 करोड़ रुपये)
-स्कोडा ऑक्टाविया आरएस (संभावित लॉन्च: 17 अक्टूबर 2025, अनुमानित कीमत: 45 लाख रुपये)
-हुंडई वेन्यू 2025 (संभावित लॉन्च: 5 नवंबर 2025, अनुमानित कीमत: 8 लाख रुपये)
-टाटा सिएरा (संभावित लॉन्च: 9 नवंबर 2025, अनुमानित कीमत: 15-25 लाख रुपये)
-टाटा हैरियर (संभावित लॉन्च: 15 नवंबर 2025, अनुमानित कीमत: 14-25.25 लाख रुपये)
-मारुति सुजुकी ई-विटारा (संभावित लॉन्च: मार्च 2025, इलेक्ट्रिक एसयूवी, अनुमानित कीमत: 17 लाख रुपये)
-रेनो नया डस्टर, हुंडई पैलासाइड, होंडा डब्ल्यू आर, विनफास्ट वीएफ 3 समेत अन्य कई मॉडल अगले वर्ष लॉन्च होंगे।
इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस
2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इनमें मारुति ई-विटारा, बीएमडब्ल्यू आईएक्स, ऑडी क्यू 6 ई-ट्रॉन, टाटा पंच ईवी और टाटा हैरियर ईवी हैं। इनमें से कई वाहन ड्यूल बैटरी पैक और लंबी रेंज के साथ आएंगे। अन्य दिलचस्प मॉडल्स एमजी साइबर स्टार वॉल्वो एसयूवी फेसलिफ्ट विनफास्ट वीएफ 7 महिंद्रा विजन एस कॉम्पैक्ट एसयूवीमिनी। 2025-26 में भारत के वाहन बाजार में कई शानदार विकल्प आने जा रहे हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी, प्रीमियम डिजाइन और एडवांस फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। नई कारों के लॉन्च से खरीदारों के पास ज्यादा विकल्प और नई टेक्नोलॉजी तक पहुंच मिलेगी।
