Bareilly : शहाबुद्दीन का आह्वान...मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के भारत बंद को बना दें नाकाम
बरेली, अमृत विचार। अपने बयानो के लिए चर्चित मौलाना शहाबुद्दीन रजवी एक बार फिर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की मुखालफत में उतर आए हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के भारत बंद पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आल इंडिया मुस्लिम पर्सनला बोर्ड ने तीन तारीख को जुमे के दिन भारत बंद का ऐलान किया है। मुसलमान इस ऐलान को नाकाम बना दें।
मौलाना ने आगे कहा कि इस ऐलान में जुलूस धरना व प्रदर्शन का भी प्रोग्राम है। आई लव मोहम्मद के पोस्टर और बैनर भी लगाए जाएंगे। ये तमाम चिजें सियासी मकसद को हासिल करने के लिए किए जा रहे हैं। लिहाजा मुसलमान रोजाना की तरह अपनी दिनचर्या जारी रखें, भारत बंद में शरीक न होकर नाकाम बना दें।
दरअसल ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अपने अभियान औकाफ के तहत तीन अक्टूबर को बंद का आह्वान किया है। देश भर के मुसलमानों से अपील की गई है कि वक्फ संपत्तियों की हिफाजत और नए वक्फ कानूनों के खिलाफ शिया, सुन्नी, अहले हदीस और बोहरा मुसलमान एक जुट हों।
ये भी पढ़ें-बरेली बवाल : आला हजरत खानदान हुआ एक, कहा-दहशत और बुलडोजर एक्शन नहीं रोका होगा ठोस फैसला
