प्रदेश में बदला पढाई का समय: 3 अक्टूबर से बदले हुए टाइम पर खुलेंगे स्कूल, जानिए नया टाइम टेबल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में स्कूलों का समय बदल गया है। तीन अक्टूबर से राज्य के सभी तरह के स्कूल बदले हुए समय पर खुलेंगे। इसके पहले एक और दो अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश है। एक अक्टूबर को महानवमी और दो अक्टूबर को विजयदशमी पर अवकाश रहेगा। अभी तक माध्यमिक विद्यालयों में साढ़े सात से डेढ़ की पढ़ाई होती थी। तीन अक्टूबर से यह समय साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक हो जाएगा। 

इसी तरह परिषदीय विद्यालयों में एक अक्टूबर से पढ़ाई का समय बदल जाएगा। अब विद्यालयों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक पढ़ाई होगी। अभी स्कूलों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई की जाती है। वैसे, एक और दो अक्टूबर को विद्यालयों में महानवमी और विजयदशमी का अवकाश होने के कारण स्कूलों का बदला हुआ समय तीन अक्टूबर से प्रभावी होगा।

ये भी पढ़े : 

'नारी शक्ति के बगैर सृष्टि की कल्पना नहीं', पावन महानवमी पर कन्या पूजन कर बोले CM योगी

संबंधित समाचार