UP Weather: बारिश से बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम अचानक से बदल गया है। शनिवार को भी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दरअसल, शहरवासी बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान थे, शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और बादल घिर आये। साथ ही झमाझम बारिश होने लगी। बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में और गिरावट की संभावना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एम.दानिश ने बताया कि दो दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने से पहले ही तापमान में कमी देखी गई है। शनिवार को भी लखनऊ में बारिश होगी। जिससे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ेंः PM Modi: गाजा में शांति प्रयासों में 'निर्णायक' प्रगति के बीच मोदी ने किया ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत, कहा- भारत कर कोशिश में साथ

संबंधित समाचार