पिथौरागढ़: वरिष्ठ पत्रकार डॉ. दीपक उप्रेती का निधन
पिथौरागढ़, अमृत विचार। वरिष्ठ पत्रकार व लेखक डॉ. दीपक उप्रेती का शनिवार सुबह निधन हो गया। डॉ. उप्रेती कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। कुछ दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय तक एक अखबार के जिला प्रभारी रहे और हाल ही …
पिथौरागढ़, अमृत विचार। वरिष्ठ पत्रकार व लेखक डॉ. दीपक उप्रेती का शनिवार सुबह निधन हो गया। डॉ. उप्रेती कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। कुछ दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार सुबह नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय तक एक अखबार के जिला प्रभारी रहे और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे। एक लेखक के रूप में भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई। उनके निधन पर तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
