अरबपतियों में शाहरुख खान: सिफर से शिखर तक का सफर किया तय 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

भारतीय सिनेमा के आधुनिक इतिहास में शाहरुख खान एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के शौक को करियर बनाने के लिए इतनी मेहनत की है कि उनकी सच्ची मेहनत और लगन को न केवल उनको भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का किंग खान बनाया, बल्कि आज वह दुनिया के अरबपतियों की जमात में शामिल होकर उन करोड़ों युवाओं के लिए आदर्श बने हुए हैं, जो यह सपना देखते हैं कि बड़ा कैसे बना जाए किंग कैसे बना जाए। 

शाहरुख का एक वक्त ऐसा था जब खाने को पैसे नहीं रहने को घर नहीं था, लेकिन धुन के पक्के दिल्ली के इस लड़के ने अपने अभिनय के लक्ष्य को ही सर्वोपरी मानकर जमीन पर, जो संघर्ष किया है वह पूरी दुनिया ने देखा। यह शाहरुख की मेहनत और उसकी जीवटता का परिणाम था कि वह कभी भी किसी भी परिस्तिथि में अपने लक्ष्य को नहीं भूला और अपनी मेहनत के बूते किस्मत को इस कदर संवारा की सफलता शाहरुख के कदमों से कभी दूर हटी नहीं और देखते ही देखते शाहरुख खान ने आज जो मुकाम हासिल किया है, वह मुकाम हासिल करने के लिए अच्छे-अच्छे सफल सितारे भी तरसते हैं। 

शाहरुख खान आज सिफर से शिखर तक पहुंच गए हैं तो निश्चित ही उनकी इस सफलता में पत्नी गौरी खान के अलावा कई ऐसे लोगों का भी सहयोग है, जिन्होंने शाहरुख के कठिन दौर में हिम्मत बनकर साथ निभाया था। यह शाहरुख का बड़प्पन है कि वह शिखर पर पहुंचकर भी सफर में साथ निभाने वालों को भूले नहीं हैं, बल्कि आज भी शाहरुख का फ्री वक्त सफर के साथियों में ही बीतता है। भारतीय जनमानस शाहरुख खान का इसलिए भी आदर करता है कि अपार सफलता पाने के बाद, उन्होंने अन्य सितारों की तरह अपना परिवार कभी बदलने का विचार नहीं किया है। किंग खान शाहरुख के अरबपति बनने का सफर वाकई नई पीढ़ी के युवाओं के लिए आदर्श है।लेखक- अरविंद रावल 

संबंधित समाचार