अभय ने सिलिकॉन वैली ओपन में जीत से शुरूआत की

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। भारत के अभय सिंह ने सिलिकॉन वैली ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए जीत हासिल की, जबकि हमवतन वेलावन सेंथिलकुमार और रमित टंडन को अमेरिका के रेडवुड सिटी में चल रहे पीएसए गोल्ड टूर्नामेंट के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। विश्व रैंकिंग में 29वें स्थान पर काबिज अभय ने मिस्र के करीम एल हैमामी को 12-10, 11-7, 13-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

दूसरे दौर में शनिवार को उनका मुकाबला फ्रांस के नौवें वरीयता प्राप्त विक्टर कोयूईन से होगा। इस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 130,500 डॉलर है। दूसरी ओर, सेंथिलकुमार को मिस्र के करीम एल टोरके के खिलाफ 3-11, 5-11, 9-11 से हार मिली, जबकि टंडन को हंगरी के बलाज्स फरकास ने पांच सेटों के मुकाबले में 12-10, 5-11, 5-11, 11-9, 11-8 से मात दी।

संबंधित समाचार