बजट फ्रेंडली EV स्कूटर

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

पेट्रोल के बढ़ते दामों और पर्यावरण संकट के देखते हुए बीते कुछ सालों से भारतीय ऑटो मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड बढ़ती जा रही है। ऑटो कंपनियां भी अब स्टाइल से लेकर परफॉर्मेंस और पर्सनालिटी के बेहतरीन कॉम्बिनेशन वाले नए-नए मॉडल्स पेश कर रही है, जिससे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर स्विच करने वालों को अब बजट, स्पीड या फिर फीचर्स को लेकर समझौता नहीं करना पड़ रहा है। ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको 2025 के 5 ऐसे स्कूटर्स के फीचर्स के बारे में बताएंगे, जो आपके और आपके पॉकेट के लिए बेस्ट रहेंगे।

Untitled design (13)

टीवीएस ऑरविटर 

टीवीएस ऑरविटर एक किफायती और फीचर से लैस इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 115-158 किमी की रेंज कवर करता है। साथ ही 3.1 केडव्ल्युएच बैटरी और मिड-माउंटेड मोटर द्वारा ऑपरेटेड 68 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देता। फीचर्स की बात करें तो एक मल्टी-कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हिल-होल्ड असिस्ट, क्रूज़ कंट्रोल, यूएसबी चार्जिंग, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, थेफ़्ट अलर्ट और ओटीए अपडेट सहित कई फीचर्स हैं। इसके अलावा यह 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज कैपेसिटी भी ऑफर करता है, जो दो हाफ फेस हेलमेट और डुअल राइड मोड को स्टोर करने में सक्षम है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 99,000 रुपये है। हालांकि जगह के अनुसार कीमत में बदलाव हो सकता है।

एथर 450 एस

एथर का एथर 450 एस एक स्मार्ट, फीचर-लोडेड और प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। इस स्कूटर में कंपनी ने 2.9 केडव्ल्युएच का बैटरी पैक दिया है, जो एक एफिशिएंट मोटर के साथ आता है। इस मॉडल की मोटर 5.4 केडव्ल्यु बैटरी की पावर और 22 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह करीब 115 किमी की क्लेम्ड रेंज और 90 किमी प्रति घंटे की स्पीड देता है। इसकी कीमत कि बात करें तो, इस मॉडल की कीमत वेरिएंट और जगह के हिसाब से अलग-अलग है। इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1,20,841 से 1.44 लाख रुपये है। इसमें 7-इंच का कलर एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। स्कूटर का डीपव्यू डिस्प्ले रीयल-टाइम नेविगेशन, राइड मोड और कनेक्टेड फीचर्स ऑफर करता है।

हीरो विडा वी 2 प्रो  

हीरो विडा वी 2 प्रो 3.94 केडव्ल्युएच बैटरी और 6 केडव्ल्यु मोटर से लैस है, जो 25 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। हीरो का यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 165 किमी रेंज ऑफर करता है, जिसकी टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे है। इसमें रिमूवेबल बैटरी है, जिसे आप घर या ऑफिस कहीं भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें 4 राइड मोड, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग और एक बड़ा टीएफटी डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। इसे आप 1.20 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। हालांकि जगह के अनुसार कीमत बदल सकती है।

बजाज चेतक 3501

बजाज चेतक 3501 की 3.5 केडव्ल्युएच बैटरी 153 किमी तक चलती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 73 किमी प्रति घंटे है। इसमें 35 एल अंडर सीट कैपेसिटी, एंटी थेफ्ट अलर्ट, ओवरस्पीड अलर्ट, आईपी 67-रेटेड बैटरी पैक और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स हैं। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.22 लाख रुपये है। हालांकि जगह के अनुसार गाड़ी की कीमत में बदलाव हो सकता है।