रामपुर : आजम खां की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

गुरुवार रात ही दिल्ली से चेकअप कराके लौटे थे

रामपुर, अमृत विचार: पूर्व मंत्री आजम खां की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और परिजन दिल्ली ले गए। जहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया है।

गुरुवार रात को पूर्व मंत्री दिल्ली से चेकअप कराकर लौटे थे। लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। 23 सितंबर को सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद आजम खां ने कहा था कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह दिल्ली जाकर अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराएंगे। लोगों से मिलने-जुलने के बाद वह अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए दिल्ली चले गए थे। दिल्ली अस्पताल में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर वह गुरुवार की रात दिल्ली से लौटे थे, लेकिन शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अब्दुल्ला आजम ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया है। सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद से पूर्व मंत्री का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। वह कई बार इस बात को बातचीत के दौरान कह भी चुके हैं।

संबंधित समाचार