Cyclothon-2025 : वाराणसी में बच्चों ने दिखाई ऊर्जा...DM ने दिखाई साईकिल प्रतियोगिता को हरी झंडी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को साइक्लोथॉन-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से सांसद खेल प्रतियोगिता काशी-2025 के तहत उदय प्रताप कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष या इससे कम आयु के बच्चों ने हिस्सा लिया।
यह साइक्लोथॉन यूपी कॉलेज खेल मैदान से शुरू होकर भोजूबीर, अर्दली बाजार, पुलिस लाइन चौराहा, मकबूल आलम रोड, चौकाघाट होते हुए सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, यूपी कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े :
Lucknow : 69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षण में भेदभाव को लेकर अभ्यर्थियों ने फिर घेरा मंत्री का आवास
