PTR: सैलानियों को बाघिन संग दो शावकों के हुए दीदार
पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी जंगल सफारी की गई। इस दौरान सैलानियों को बाघिन दो शावकों के साथ चहलकदमी करते दिखाई दी।
यह नजारा देख सैलानियों ने वीडियो बनाया और शेयर भी किया है। बता दें कि मंगलवार को दोनों शिफ्टों में 300 से अधिक सैलानी पहुंचे। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि जंगल सफारी की बुकिंग में तेजी आई है। सैलानी जंगलों और बाघों के दीदार के लिए पहुंच रहे हैं।
