डिग्री के बिना सफलता की राह करें आसान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं कि हम चाहकर भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते। कोई कॉलेज तक नहीं पहुंच पाता, तो कोई बीच में ही पढ़ाई छोड़ देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि करियर रुक गया। आज का समय स्किल का है और अगर आपके पास सही स्किल है, तो डिग्री न होने के बावजूद भी आप शानदार कमाई कर सकते हैं। आज हम ऐसे ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के बारे में बात करेंगे, जो आने वाले समय में सबसे ज्यादा मांग वाले स्किल बनेंगे और जिनके जरिए आप आसानी से अच्छी नौकरी भी पा सकते हैं।

ये कोर्स काफी डिमांड में होंगे

साल 2026 तक कई ऐसे ऑनलाइन सर्टिफिकेशन मौजूद होंगे, जो टेक्नोलॉजी और बिजनेस के फील्ड में इंडस्ट्री द्वारा मान्यता प्राप्त होंगे और डिग्री की जगह ले सकेंगे। जी हां, डिग्री की जगह। मतलब अब आपको डिग्री लेने की जरूरत नहीं है। आप बस ये ऑनलाइन कोर्स भी कर सकते हैं।

AWS सर्टिफाइड सॉल्यूशन्स आर्किटेक्ट

अमेजन वेब सर्विसेज का यह कोर्स क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन करने की ट्रेनिंग देता है। इस कोर्स के बाद छात्रों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह कोर्स मुख्य AWS सेवा जैसे कि कंप्यूट, स्टोरेज, नेटवर्किंग और सुरक्षा के बारे में छात्रों को बताता है। साथ ही AWS के Well-Architected Framework के बारे में छात्रों को जानकारी देता है। 

सर्टिफाइड स्क्रम मास्टर (CSM)

स्क्रम मास्टर प्रमाणन एजाइल मैनेजमेंट के बारे में बताता है। सॉफ्टवेयर के फील्ड में डेवलेपमंट के लिए ये कोर्स काफी महत्वपूर्ण है। इस कोर्स में भी सर्टिफिकेट दिया जाता है। 

हबस्पॉट कंटेंट मार्केटिंग सर्टिफिकेशन

डिजिटल मार्केटिंग में करियर बनाना है, तो ये कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स में कॉन्टेंट स्ट्रैटजी और इनबाउंड मार्केटिंग के बारे में बताया जाता है। ये आम मार्केटिंग कोर्स से ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

प्रोजेक्ट मैनमेंट प्रोफेशनल (PMP)

किसी भी छोटे-बड़े प्रोजेक्ट को हैंडल करने के लिए एक्सपर्ट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में ये कोर्स काफी महत्वपूर्ण है। कई जगहों पर इस सर्टिफिकेट कोर्स को डिग्री के बदले स्वीकार भी किया जाता है। इन्हें 12-22 लाख रुपये प्रति वर्ष सैलरी मिलती है। 

माइक्रोसॉफ्ट सर्टिफाइड फंडामेंटल्स

क्लाउड कंप्यूटिंग और माइक्रोसॉफ्ट के बारे में इस कोर्स के बताया जाता है। इस कोर्स की मदद से आप क्लाउट कंप्यूटिंग से जुड़े स्किल्स सीख पाएंगे। यह एक सर्टिफिकेट कोर्स है। 

सर्टिफाइड डाटा प्रोफेशनल (CDP)

डेटा से जुड़े स्किल्स की मार्केट में काफी मांग है। इस कोर्स में सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस कोर्स में नौकरी के काफी अवसर मिलते हैं। साथ ही सैलरी लाखों में होगी। इनकी सैलरी लाखों में हो सकती है।

 

संबंधित समाचार