रामपुर : दो डंपरों की भिड़ंत में चार पशु दबे, हुए जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। दो डंपर आपस में भिड़ गए। जिसमें चार पशु दबाकर घायल हो गए ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया।

पट्टीकला दिशा की ओर से एक डंपर मसवासी की ओर जा रहा,जबकि खाली डंपर रेत भरने के लिए मसवासी की ओर से पट्टी कला की ओर जा रहा था। रहमतगंज के पहले मोड़ पर दोनों डंपरों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें एक डंपर सड़क के किनारे बनी पशुशाला में घुस गया। डंपर के नीचे पशु दबाने से कोहराम मच गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के तमाम ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।किसी तरह डंपर के नीचे से पशुओं को निकाल पशु काफी घायल हो चुके थे। हंगामा बढ़ता देख मामले की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया।डंपर को अपने कब्जे में लेकर मानपुर तिराहा चेक पोस्ट पर खड़ा कर दिया है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर काफी देर तक हंगामा होता रहा और दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत किया। वाहनों को इधर-उधर कर यातायात सुचारू कराया। ग्रामीणों का कहना था कि डंपर चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं। दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार