अटल यूनिवर्सिटी में कुलपति के चयन के लिए साक्षात्कार 26 को... देशभर से 10 से डॉक्टर होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति के चयन के लिए साक्षात्कार 26 नवंबर को होंगे। देश भर से करीब 12 से अधिक डॉक्टरों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है।

प्रदेश के मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों का समय से सत्र शुरू हो। समय पर परीक्षा हो। इसके लिए अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई हैं। मौजूदा समय में केजीएमयू में कैंसर सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजीव मिश्र अटल यूनिवर्सिटी के कुलपति हैं। वे यहां प्रतिनियुक्त पर हैं। उनका कार्यकाल 26 सितंबर 2025 को खत्म हो गया था, लेकिन कुलपति का चयन नहीं हो पाया था। लिहाजा डॉ. संजीव मिश्र का कार्यकाल अगले छह माह या नए कुलपति के चयन होने तक के लिए बढ़ाया गया है।

शुक्रवार को कुलपति के चयन के लिए साक्षात्कार की तारीख घोषित कर दी गई। 26 नवंबर को साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार लेने वाली कमेटी का भी चयन कर लिया गया है। देश भर से 12 से अधिक डॉक्टरों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें केजीएमयू, वाराणसी, एम्स समेत दूसरे मेडिकल संस्थान के डॉक्टर शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से साक्षात्कार शुरू होगा।

संबंधित समाचार