Bareilly : किशोर को थमा दी कार की चाभी, फर्नीचर शोरूम में जा घुसी, टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार।  फर्नीचर शोरूम के बाहर खड़ी कार अचानक शोरूम का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गई। कार शोरूम में घुसने के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बाद में पता चला कि किशोर कार चला रहा था। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।

पूरा मामला स्टेडियम रोड का बताया जा रहा है। लोगों के मुताबिक ऑटो सर्विस से कार धुलकर स्टेडियम रोड पर स्थित फर्नीचर शोरूम के बाहर खड़ी कर दी गई। सर्विस करने वाले ने कार की चाभी उसमें बैठे किशोर को थमा दी और काम में व्यस्त हो गया। इस दौरान गाड़ी में बैठे किशोर ने कार स्टार्ट कर बैक गियर में डाल दी।

किशोर के गियर में डालते ही ही कार बेकाबू हो गई। इससे कार शोरूम का शीशा तोड़कर अंदर घुस गई और वहां तफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग कहने लगे कि किशोर को कार की चाभी नहीं देनी चाहिए थी।

 

संबंधित समाचार