Bareilly : नशीला पान खिलाकर महिला से दुष्कर्म, रेलकर्मी पर केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार। बाजार से सामान खरीदने जा रही महिला को रेलवे कर्मी ने रास्ते में रोककर नशीला पान खिला दिया। नशा होने पर आरोपी महिला को एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के साथ महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। सके आधार पर पुलिस ने आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका घर रेलवे लाइन किनारे है। रेलवे ट्रैक पर कार्यरत ट्रैकमैन यामीन पुत्र हनीफ, निवासी स्वाले नगर किला, पहले उसके बच्चों को पकौड़ी और समोसे खिलाने के बहाने उनके घर पर आने लगा। धीरे-धीरे उसने महिला और उसकी बेटियों पर गलत नजर रखना शुरू कर दिया तथा आए दिन परेशान करने लगा।पीड़िता ने बताया कि यामीन उसे धमकी देता था कि घर का दरवाजा हमेशा खुला रखा करे, ताकि वह जब चाहे घर में आ सके। ऐसा न करने पर वह उसके कबाड़ी पति को रेलवे का लोहा चोरी करने के झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देता था।

आरोप है कि घटना वाले दिन जब महिला किला बाजार में सामान खरीदने जा रही थी, तभी रास्ते में यामीन मिला। उसने जबरन नशीला पान खिला दिया, जिससे महिला को चक्कर आने लगे। इसी दौरान आरोपी उसे पास के मकान में ले गया और वहां ले जाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों के साथ वह थाने पहुंची और तहरीर दी। सीबीगंज इंस्पेक्टर क्राइम सुदेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच जा रही है।

संबंधित समाचार