धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुए शत्रुघ्न सिन्हा, परिवार से मिलकर बोले- उनके बच्चो से मिलना इमोशनल कर देने वाला पल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा अपने दोस्त और दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को याद कर भावुक हो गये हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था। शत्रुघ्न सिन्हा ,धर्मेंद्र और उनके परिवार के करीबी थे। शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेन्द्र को बड़ा भाई मानते थे। 
 
धर्मेंद्र को यादकर शत्रुघ्न सिन्हा भावुक हो गये हैं। शत्रध्न सिन्हा ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा,"दिल्ली से लौटने के बाद, बहुत भारी और दुःख से भरे दिल के साथ हम अपने सबसे प्रिय पारिवारिक मित्र, अपने बड़े भाई धरम जी के घर गए।
 
उनके शानदार बेटों सनी देओल, बॉबी देओल उनकी आकर्षक और मनमोहक पत्नी तान्या, उनके सुंदर बेटों धरम और खासकर आर्यमन से मिलना बेहद भावुक कर देने वाला था। 
 
सबसे मिलकर बहुत अच्छा लगा और धरम जी को याद किया, वे एक अद्भुत इंसान थे और जिन असंख्य जिंदगियों को उन्होंने छुआ, उनके कारण वे हमेशा अमर रहेंगे। इस दुखद समय में उनकी शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना की। ओम शांति। 
 
ये भी पढ़े : 
BB 19 Weekend Ka Vaar: काश इस हफ्ते...सलमान खान के शो पर नम आंखों से दी गई ‘ही-मैन’ को श्रद्धांजलि
 

संबंधित समाचार