लखनऊ के रहमान खेड़ा तक तेंदुए की फैली दहशत: पगचिह्नों ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता...हुआ अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक एक बार फिर तेंदुए का खौफ मंडराने लगा है। करीब एक सप्ताह पहले रहमान खेड़ा में दिखे तेंदुआ की मिली जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का दौरा कर कई जरुरी कदम उठाए। इसी बीच बीती रात लखनऊ के कैंट क्षेत्र के तेलीबाग में भी एक जंगली जीव देखे जाने की सूचना ने लोगों में दहशत फैला दी। 

स्थानीय निवासियों ने इसे तेंदुआ बताया, जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में काम्बिंग की। काम्बिंग के दौरान टीम को जंगली जीव के पगचिह्न मिले, जिनकी जांच में यह साफ हुआ कि ये निशान बाघ के नहीं बल्कि तेंदुए के होने की संभावना अधिक है। डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि शनिवार रात गन्ना अनुसंधान केंद्र के पास जंगली जीव दिखने की सूचना मिली थी। 

सूचना मिलते ही टीम को तैनात कर दिया गया है और इलाके में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, हालांकि अभी तक तेंदुआ कैमरे में कैद नहीं हो पाया है। डीएफओ ने आगे बताया कि शुरुआती जांच में मिले पगचिह्न तेंदुए के ही लग रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि कैमरों में उसकी तस्वीर आने के बाद ही हो सकेगी। 

वनकर्मियों की टीम आसपास के इलाकों में लगातार काम्बिंग कर निगरानी कर रही है। मालूम हो कि इससे पहले भी गन्ना अनुसंधान केंद्र से सटी इक्षुपुरी कॉलोनी में सड़क पार करते हुए तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद रहमान खेड़ा में भी तेंदुए के दिखने की सूचना मिली थी। लेकिन अभी तक किसी ट्रैप कैमरे में तेंदुआ कैद नहीं हुआ है, जिसके चलते वन विभाग पगचिह्नों के आधार पर उसकी तलाश में जुटा है।

ये भी पढ़े :
आज से शुरू बिजली बकायेदारों के लिए OTS योजना: प्रचार-प्रसार में जुटे अधिकारी, उपकेंद्रो और हेल्पडेस्क के जरिए पाए पूरी जानकारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव