ममता को एक और झटका, टीएमसी से विधायक जितेंद्र तिवारी ने दिया इस्तीफा
आसनसोल। तृणमूल कांग्रेस के विधायक जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल नगर निगम प्रमुख पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम पश्चिम बंगाल सरकार पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत केंद्र से मिल रही राशि से औद्योगिक शहर आसनसोल को वंचित करने का आरोप लगाने के कुछ दिन बाद उठाया है। पश्चिम बर्द्धमान जिले …
आसनसोल। तृणमूल कांग्रेस के विधायक जितेंद्र तिवारी ने आसनसोल नगर निगम प्रमुख पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह कदम पश्चिम बंगाल सरकार पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत केंद्र से मिल रही राशि से औद्योगिक शहर आसनसोल को वंचित करने का आरोप लगाने के कुछ दिन बाद उठाया है।
पश्चिम बर्द्धमान जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष तिवारी ने सुवेंदु अधिकारी की भी प्रशंसा की जो पार्टी में ममता बनर्जी के बाद दूसरे सबसे प्रमख नेता थे और जिन्होंने गुरुवार को ही तृणमूल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जितेंद्र तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ” मैंने आसनसोल नगर निगम प्रशासक मंडल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा था, ऐसे में मैं इस पद को रख कर क्या करूंगा? इसलिए मैंने इस्तीफा दे दिया है।’
‘ सूत्रों ने बताया कि वह शुक्रवार को कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिल सकते हैं। इससे पहले अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए तिवारी पार्टी नेतृत्व की बैठक में शामिल नहीं हुए थे बल्कि बुधवार शाम को उन्होंने पार्टी सांसद सुनील मंडल के कांकसा इलाके स्थित आवास पर सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। या गया क्योंकि राज्य सरकार ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के चुनाव में बाधा उत्पन्न की।
