UP: बिलासपुर में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल
रामपुर,अमृत विचार। बिलासपुर तहसील के थाना खजुरिया क्षेत्र के ग्राम करसौली निवासी किसान जगदीश कुमार की पत्नी उषा देवी (44) अपने छोटे बेटे रवि कुमार (25) और बड़े बेटे धर्मेंद्र की बेटी नेहा (06) के साथ सोमवार को शाम 6 बजे के आसपास ग्राम चंदपुरा अपनी बहन से मिलने जा रही थी।
ग्राम एहरो स्थित पशु चिकित्सालय के सामने तेज़ रफ़्तार ट्रेक्टर ट्राली ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया। हादसे में उषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि कुमार गंभीर घायल हो गए। गनीमत रहा कि 6 वर्षिय नेहा को कोई चोट नही आई है।
पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल की हालत गंभीर होने पर रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
