राजधानी में लगेगा खिलाड़ियों का जमावड़ा... सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: शहर एक बार फिर हॉकी गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। खेल विभाग की देखरेख में राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक (अंडर-16) हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन अगले महीने गोमती नगर स्थित विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमों के साथ-साथ सभी स्पोर्ट्स हॉस्टल और कॉलेजों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में 20 से अधिक टीमें के भाग लेने के चलते मुकाबलों के रोमांचक होने की उम्मीद है।

यूपी हॉकी के सचिव रजनीश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के लिए लखनऊ हॉकी टीम के चयन हेतु ट्रायल की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। इस प्रतियोगिता से प्रदेश के उभरते हॉकी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं राज्य स्तर पर नए खिलाड़ियों की पहचान भी संभव हो सकेगी।

संबंधित समाचार