देवरिया : पूर्व विधायक कमलेश शुक्ला का निधन, रविवार को हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक कमलेश शुक्ला का शनिवार को 75 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के रूद्रपुर में निधन हो गया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि उनका निधन उत्तराखंड के रूद्रपुर में एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 2017 में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को हरिद्वार में किया जायेगा।

वे मूल रूप से देवरिया जिले के एकौना क्षेत्र के ग्राम के भेड़ी शुक्ल के निवासी थे और उन्होंने उत्तराखंड को अपनी कर्मभूमि बनाया और वहीं से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। श्री शुक्ला ने उत्तर प्रदेश राइस मिलर संगठन के कई बार अध्यक्ष रहे तथा अखिल भारतीय राइस मिलर संगठन के उपाध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाला था। वे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक भी रहे।

उन्हें इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल्स द्वारा समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें "यूपी रत्न" सम्मान से सम्मानित किया गया था। उनके परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात