Rampur : दो कारों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सैफनी (रामपुर), अमृत विचार। शाहबाद बिलारी मार्ग पर धनोरा मोड़ के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने दो कारों की टक्कर में बारात में शामिल तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा तब हुआ जब थाना मूंढापांडे क्षेत्र के ग्राम आमला घाटमपुर से एक बारात शाहबाद क्षेत्र के टांडा बंसीधर जा रही थी। धनोरा मोड़ के पास बारात की कार की सामने से आ रही एक दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो कार  बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बारात में शामिल हरेंद्र (25) रामपाल (20) और गंगाराम (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को एंबुलेंस द्वारा तत्काल  सीएससी उपचार के लिए भेज दिया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज