Uttrakhand: कालाढूंगी फायरिंग कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में हुई थी गोलीबारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी/कालाढूंगी, अमृत विचार। नैनीताल जिले में फायरिंग और गुंडागर्दी की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का खुलासा किया है। मामले में पुरानी रंजिश होने की बात सामने आ रही है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को कालाढूंगी थाने में हुई प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीती 14 फरवरी को बैलपड़ाव चौकी को डायल 112से सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ व्यक्तियों के बीच झगड़ा और फायरिंग हुई है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर 11 खोखे 32 बोर तथा 2 खोखे .22 बोर बरामद किए। 16 फरवरी को बच्ची नगर निवासी बलजीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह एक अज्ञात व तीन नामजद के खिलाफ तहरीर सौंपी। 

पुलिस ने तीनों आरोपियों गुरप्रीत सिंह निवासी स्वार, रामपुर, रंजीत सिंह निवासी बैलपोखरा और मनदीप सिंह निवासी उदयपुरी निवासी बैलपड़ाव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। शुक्रवार को पुलिस ने गड़प्पू बैरियर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों से एक-एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में सामने आया कि बलजीत कौर के पति लवप्रीत के मित्र हरभजन की रंजीत सिंह से पुरानी रंजिश थी। घटना की रात हरभजन ने रंजीत सिंह को बुलाया था। तब रंजीत आरोपियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौज व मारपीट व फायरिंग की थी। एसएसपी ने पुलिस टीम को 1500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी, वरिष्ठ उनि पंकज जोशी, दीपक बिष्ट, राजवीर सिंह, राजेश जोशी (एसओजी प्रभारी), देवेन्द्र राणा, कान्स्टेबल अखिलेश तिवारी, स्वरुप सिंह, उमेश राम, मिथुन कुमार, संजय दोसाद, प्रीतम सिंह, अमनदीप सिंह रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात