Uttrakhand: कार्बेट के मलानी ब्लॉक में मगरमच्छ का शव मिलने से हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। कार्बेट टाइगर रिजर्व की बिजरानी रेंज में मलानी ब्लॉक के नाकाताल वन क्षेत्र में वन कर्मियों को एक मृत मगरमच्छ मिला, जिससे वन कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना स्थल की सूचना तुरंत आला अधिकारियों को दी गई।

सूचना मिलने के बाद निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व ने मौके का निरीक्षण किया और मृत मगरमच्छ के शव को विच्छेदन (पोस्टमार्टम) के लिए ढेला रेस्क्यू सेंटर लाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारियों के पैनल ने उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में शव का विच्छेदन किया। सभी अंग सुरक्षित पाए गए और आसपास सघन गश्त/कॉम्बिंग की जा रही है। मृत मगरमच्छ के विसरा परीक्षण के लिए सैम्पल आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है। मौत के कारण पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होंगे।

विच्छेदन और जांच के दौरान उपनिदेशक राहुल मिश्रा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल सती, पार्क वार्डन बिन्दर पाल, वन क्षेत्राधिकारी बिजरानी नवीन चंद्र पांडे, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के आर्यन एवं अपराजिक गौरी राम, वन दरोगा सिद्धार्थ रावत और वन आरक्षी प्रमोद सत्यवली एवं संजय कुमार मौजूद रहे। यह घटना कार्बेट क्षेत्र में वन्यजीव सुरक्षा और निगरानी की संवेदनशीलता को उजागर करती है।

 

संबंधित समाचार