Uttrakhand: अदालत परिसरों की सुरक्षा होगी अभेद्य, बगैर आईडी प्रवेश नहीं

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हल्द्धानी, अमृत विचार। तमाम भवनों को बम से उड़ाने की मिल रहीं धमकियों के मद्देनजर प्रदेश में सभी न्यायालय परिसरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर व्यापक सुरक्षा ऑडिट कर कमियों के त्वरित निराकरण के आदेश दिए गए हैं। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। विशेषकर उच्च न्यायालय में प्रवेश केवल वैध आईडी या हाईकोर्ट बार की संस्तुति पर ही संभव होगा।

पर्याप्त पुलिस और पीएसी बल की तैनाती
हल्द्वानी। निर्णय लिया गया है कि सभी न्यायालय परिसरों में पर्याप्त संख्या में पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की जाएगी। प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर एक्सेस कंट्रोल व्यवस्था लागू की जाएगी तथा आगंतुकों की प्रभावी स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश में लगातार मिल रही धमकियों के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं।

अदालत परिसरों की सुरक्षा होगी अभेद्य, बगैर आईडी प्रवेश नहीं
तमाम भवनों को बम से उड़ाने की मिल रहीं धमकियों के मद्देनजर प्रदेश में सभी न्यायालय परिसरों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर व्यापक सुरक्षा ऑडिट कर कमियों के त्वरित निराकरण के आदेश दिए गए हैं। बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। विशेषकर उच्च न्यायालय में प्रवेश केवल वैध आईडी या हाईकोर्ट बार की संस्तुति पर ही संभव होगा।

संबंधित समाचार