लखनऊ विश्वविद्यालय की लाल बारादरी में इफ्तार और नमाज पढ़ने वालों पर रिपोर्ट, कुल सचिव ने हसनगंज कोतवाली में दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय की लाल बारादरी सार्वजनिक स्थल पर रोजा इफ्तार और नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ हसनगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। मामले में शिकायत लखनऊ विश्वविद्यालय की कुल सचिव डॉक्टर भावना मिश्रा ने की है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इंस्पेक्टर हसनगंज चितवन कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को फेंसिंग के दौरान कुछ छात्र-छात्राओं और उनके साथ बाहरी लोगों ने लाल बारादरी निर्माण स्थल पर तोड़फोड़ की थी। रोके जाने पर विरोध कर सरकारी कार्य में बाधा पैदा की थी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थल पर नमाज पढ़कर रोजा इफ्तार किया था। विवि परिसर में अराजकता कर अव्यवस्था फैलाई गई थी। यही नहीं टोकने पर सुरक्षा कर्मियों को मारापीटा और धमकाया गया था। उसी आधार पर कुल सचिव डॉ. भावना मिश्रा ने अज्ञात छात्रों और अराजक तत्वों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा सौंपे गए वीडियो के आधार पर बवाल करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी में बिजली इंजीनियर, निजीकरण-उत्पीडन करने वाले अफसरों पर FIR, समिति बैठक में फैसला
असाध्य रोगियों का होगा मुफ्त इलाज: चार बड़े चिकित्सा संस्थानों को मंजूर किये 30 करोड़, सख्त शर्तों के साथ आदेश
Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी आज, ज्योतिषाचार्य से जानें भगवान विष्णु की पूजा-व्रत का शुभ मुहूर्त 
होली से पहले शराब की बड़ी खेप बरामद : STF ने तीन तस्करों को दबोचा, गंगा नदी के रास्ते बिहार भेजने की थी तैयारी
CM योगी का सिंगापुर-जापान दौरा बना खासः 1.5 लाख करोड़ के MOU, 2.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की राह पर यूपी की रफ्तार तेज