हरिद्वार-ऋषिकेश बाईपास में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, ऋषिकेश। मंगलवार सुबह हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर श्यामपुर के निकट मनसा देवी क्षेत्र में एक कार के पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति का सेफ्टी बैलून खुल गया था। इससे चालक को भी हल्की चोट …

अमृत विचार, ऋषिकेश। मंगलवार सुबह हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग पर श्यामपुर के निकट मनसा देवी क्षेत्र में एक कार के पेड़ से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति का सेफ्टी बैलून खुल गया था। इससे चालक को भी हल्की चोट आई। पिछली सीट पर बैठे दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा श्यामपुर बाईपास मार्ग पर हुआ। सुबह पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि पहले आई 20 कार पहल एक खंभे से और इसके बाद पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार ने सड़क किनारे खड़ी एक्टिवा को भी चपेट में लेते हुए एक झोपड़ी में रखे समान मेज, घड़े आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया।

जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी पांच लोग घायल थे। इन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया। जहां अमित निवासी गणेशपुर रुड़की जनपद हरिद्वार, अवधेश पटेल निवासी सीबीआरआई रुड़की जनपद हरिद्वार की मौत हो गई। वहीं, सोनू निवासी मोहनपुरा रुड़की जनपद हरिद्वार को एम्स रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कार चला रहे रमेश सिंह पुत्र तेज नारायण निवासी 429 गली नंबर 10 रामनगर रुड़की हरिद्वार, प्रशांत कुमार पुत्र दया राम ठाकुर निवासी इ18 सीबीआरआई कॉलोनी रुड़की जनपद हरिद्वार को मामूली चोट आई। आगे बैठे दोनों लोग सेफ्टी बैलून खुलने के कारण बच गए।

संबंधित समाचार