बाजपुर: पुलिस ने पकड़ा नशीली दवाओं का जखीरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बाजपुर। प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक घर में छापा मारा। जहां कैप्सूल, और नशीली दवाई के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सीओ अक्षय कोडे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला मजराप्रभु वार्ड नंबर एक में संजय मेहन्दीरत्ता उर्फ सन्नी ने अपने घर पर नशीली दवाईयों …

अमृत विचार,बाजपुर। प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक घर में छापा मारा। जहां कैप्सूल, और नशीली दवाई के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सीओ अक्षय कोडे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला मजराप्रभु वार्ड नंबर एक में संजय मेहन्दीरत्ता उर्फ सन्नी ने अपने घर पर नशीली दवाईयों का अवैध भण्डारण कर रखा है।

साथ ही वह ह अपने घर के बाहर गली में ही नशीली दवाई बेचता है सूचना पर प्रभारी कोतवाल सर्वेश पंवार, प्रशिक्षु मय तहसीलदार प्रेम सिंह, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार, मीनाक्षी बिष्ट के साथ मजरा प्रभु वार्ड एक में पहुंचे। वहां संजय मेहन्दीरत्ता उर्फ सन्नी को दवा बेचते पाया। इस दौरान आस-पास खड़े नशेड़ी भाग गए। वहीं पुलिस सन्नी को पकड़कर उससे पूछताछ की। घर की तलाशी लेने पर 34,256 कैप्सूल व 24 बोतल नशीले सिरप तथा नशीली दवाई समेत नकदी बरामद की। पुलिस ने सन्नी मेहंदीरत्ता पुत्र जगदीश लाल को धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है । वहीं समाज सेवी सगंठनो ने चकरपुर आदि में बिक रही अवैध शराब को भी बंद कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार