बरेली: पति ने दिया तलाक, देवर ने दुष्कर्म और अब निकाह का दबाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शादी के बाद मायके से दहेज में बाइक और दो लाख रुपये न लाने पर एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि उसके बाद ससुरालियों ने देवर से सबंध बनवाने के बाद जबरन उससे निकाह करने का दबाव बना रहे थे, जिसके बाद …

अमृत विचार, बरेली। शादी के बाद मायके से दहेज में बाइक और दो लाख रुपये न लाने पर एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि उसके बाद ससुरालियों ने देवर से सबंध बनवाने के बाद जबरन उससे निकाह करने का दबाव बना रहे थे, जिसके बाद से ही महिला अपने मायके में रह रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे भगा दिया। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका निकाह 2016 में इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी के निवासी एक युवक के साथ हुआ था। उसके बाद ससुराल के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद महिला ने 2019 में महिला थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके ससुराल के लोगों ने समझौता करने के बाद उसे अपने साथ लेकर चले गए। कुछ दिनों तक उसे सही से रखा गया।

आरोप है कि बाद में ससुराल के लोग फिर से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके बाद 26 अक्टूबर के परिवार के कहने पर पति ने महिला को सबके सामने तीन तलाक दे दिया। अगले दिन उसके साथ मारपीट कर जबरन देवर से निकाह कराने क दबाव बनाने लगे फिर शाम को उसके कमरे में देवर को भेज दिया।

आरोप है कि उसके बाद देवर ने उसके साथ जबरन सबंध बनाए। चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो ससुराल के लोगों ने उनका कमरा खोला। इसके बाद महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिवार के लोग उसे लेकर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे तो पुलिस ने उसे भगा दिया। अब महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देक ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

संबंधित समाचार