Uttrakhand: घने बादलों ने डाला सरोवर नगरी में डेरा...मौसम हुआ खुशगवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को घने बादल पूरे दिन डेरा डाले रहे। जिस कारण मौसम सुहावना बना रहा। सैलानियों ने मौसम के साथ नगर पर्यटन स्थलों की सैर की।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण नगर में बादल पूरे दिन छाए रहे। शाम को बादलों के छंटने के बाद बारिश की उम्मीद जाती रही। बादल छाए होने के कारण तापमान अधिक नहीं चढ़ पाया और गर्माहट का एहसास नहीं हुआ। इधर नगर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हुए हैं। सैलानियों ने सुहावने मौसम के साथ नगर के पर्यटन स्थलों की सैर की।

 मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिस कारण हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

संबंधित समाचार