लखनऊ से कोलकाता के लिए विशेष ट्रेन : दो फेरों के लिए किया जाएगा संचालन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
लखनऊ, अमृत विचारः गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गोमती नगर से कोलकाता के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05064/05063 गोमती नगर–कोलकाता–गोमती नगर विशेष गाड़ी का संचालन दो फेरों के लिए किया जाएगा। ये ट्रेन गोमती नगर से 22 और 29 अप्रैल को और कोलकाता से 23 और 30 अप्रैल को चलेगी।
05064 गोमती नगर–कोलकाता विशेष गाड़ी गोमती नगर से सुबह 08:40 बजे रवाना होकर गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, मढ़ौरा, हाजीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन 13:10 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
वापसी में 05063 कोलकाता–गोमती नगर विशेष गाड़ी कोलकाता से 15:20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, जसीडीह, झाझा, बरौनी, हाजीपुर, मढ़ौरा, थावे, तमकुही रोड, गोरखपुर, बस्ती और गोंडा के रास्ते अगले दिन 18:30 बजे गोमती नगर पहुंचेगी। रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ में राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें :
लखनऊ में 20 करोड़ से बनेगा कम्यूनिटी सेंटर: हाॅल, स्वीमिंग पूल, जिम, कैफेटेरिया, योगा सेंटर आदि सुविधा मिलेगी
लखनऊ रूट पर 10 घंटे तक देरी से चल रहीं ट्रेनें, तकनीकी कार्यों और मेगा ब्लॉक का असर
