क्रिसमस की बधाई देते हुए कंगना का तंज, बोलीं-सिर्फ हिन्दु त्योहारों का सम्मान करने वालों को शुभकामनाएं
मुंबई। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लोगों को क्रिसमस की बधाई दी है और साथ ही में कहा है कि उनकी तरफ से यह बधाई सिर्फ उन्हीं के लिए है, जो अन्य सभी भारतीय त्यौहारों का सम्मान करते हैं। https://twitter.com/KanganaTeam/status/1342297716030922753 कंगना ने अपने सत्यापित ट्विटर अकांउट पर लिखा, उन सभी को क्रिसमस की बधाई, …
मुंबई। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लोगों को क्रिसमस की बधाई दी है और साथ ही में कहा है कि उनकी तरफ से यह बधाई सिर्फ उन्हीं के लिए है, जो अन्य सभी भारतीय त्यौहारों का सम्मान करते हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1342297716030922753
कंगना ने अपने सत्यापित ट्विटर अकांउट पर लिखा, उन सभी को क्रिसमस की बधाई, जो सभी भारतीय पर्वो का सम्मान करते हैं और उन्हें स्वीकार करते हैं। सिर्फ उन्हीं लोगों को मैरी क्रिसमस, जो सिर्फ हिंदू त्यौहारों के आसपास चयनात्मक सक्रियता को नहीं अपनाते हैं।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1342299132749357061
अपने एक अलग ट्वीट में अभिनेत्री ने लिखा, कल मेरी भाभी पहली बार हमारे घर पर आई हैं और रंगोली ने हम सभी के लिए स्वादिष्ट गाजर का हलवा बनाया है। कल रात के डिनर की कुछ तस्वीरें। अपने इस ट्वीट के साथ कंगना ने कुछ तस्वीरों को भी साझा किया है।
