Uttrakhand: हरिद्वार में मगरमच्छ के हमले में 12 साल के लड़के की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। जिले में मगरमच्छ के हमले में 12 वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसका शव नदी से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, एक दिन पहले लापता हुए बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने थाने में सूचना दी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया।

इस दौरान नदी किनारे से उसकी साइकिल और चप्पलें बरामद हुईं। तलाशी अभियान के दौरान बंजारेवाला गांव में पुलिस और स्थानीय लोगों ने नदी में मगरमच्छ के पास बच्चे का शव देखा। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राजा (12) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, वह एक पत्थर क्रशर के पास खेल रहा था, तभी पानी से मगरमच्छ बाहर आया और उसे पकड़कर नदी में खींच ले गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने नदी किनारे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
हरिद्वार में मगरमच्छ के हमले में 12 साल के लड़के की मौत

 

संबंधित समाचार