Uttrakhand: देहोली में बेकाबू कार मकान की छत पर गिरी, चालक की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रानीखेत, अमृत विचार। बुधवार तड़के देहोली गांव के पास एक अनियंत्रित वैगनआर कार सड़क से करीब 15-20 मीटर नीचे स्थित मकान की छत पर जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 3:15 बजे वैगनआर कार (संख्या यूके02-टीए-3159) चौबटिया मार्ग पर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई और लाल सिंह के मकान की छत पर जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलते ही चौबटिया चौकी प्रभारी राजकुमार और उपनिरीक्षक फिरोज खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय, रानीखेत भेज दिया है। 

मृतक की पहचान भुवन प्रसाद (32 वर्ष), पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार