बाराबंकी : खाद वितरण में गड़बड़ी, सचिव पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। तहसील नवाबगंज क्षेत्र स्थित बहुउद्देश्य प्राथमिक सहकारी समिति (बी-पैक्स) हरख में खाद वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान सचिव के अनुपस्थित मिलने और स्टॉक में कमी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2026 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज व जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने संयुक्त रूप से समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिव मौके पर मौजूद नहीं मिले। उपस्थित किसानों ने शिकायत की कि बिना रसीद के खाद वितरित की जा रही है। मौके पर कराए गए स्टॉक सत्यापन में 17 बोरी यूरिया कम पाई गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी की अनुमति के बाद 6 मई 2026 को कोतवाली जैदपुर में समिति के सचिव रामजेश पुत्र केशन, निवासी टिकराघाट, थाना सतरिख के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार