Inspector Avinash: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा बोले-मुंबई की तरह यूपी में भी अपराधियों का खूब सफाया हुआ
इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा वेब सीरीज के सीजन टू के ट्रेलर लॉंच पर लखनऊ पहुंचे रणदीप हुड्डा और उर्वसी रौतेला
लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के डिप्टी एसपी पद से रिटायर हुए इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा रियल लाइफ के बाद रील लाइफ में धमाका मचाए हैं। उनकी जिंदगी पर बनी 'इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा' वेब सीरीज का सीजन-टू 15 मई को रिलीज होने जा रहा है। गुरुवार को वेब सीरीज के ट्रेलर लॉंचिंग प्रोग्राम में पहुंचे बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने कहा कि, ''मुंबई कि तरह यूपी में भी अपराधियों का सफाया हुआ है''।
इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा, एक्शन, क्राइम-थ्रिलर से भरपूर एक बायोपिक है। यूपी के इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा की जिंदगी पर आधारित है। अविनाश मिश्रा, जोकि मूलरूप से हमीरपुर जनपद के रहने वाले हैं। साल 1982 में यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे और वर्ष 2019 में डिप्टी एसपी के रैंक से रिटायर हुए।
अविनाश मिश्रा, यूपी में 1990 के दशक में क्राइम और संगठित अपराध की घटनाओं को याद करते हुए कहते हैं कि आज यूपी में कानून व्यवस्था बहुत अच्छी है। वो दौर काफी खौफनाक था।
लखनऊ एक होटल में वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा की पूरी कास्ट पहुंची। एक्टर रणदीप हुड्डा, अभिनेत्री उर्वसी रौतेला, डायरेक्ट और अन्य कलाकार शामिल रहे।
एक्टर रणदीप हुड्डा ने लखनऊ को लेकर कहा कि ये काफी अच्छा शहर है। यहां की तहजीब से लेकर अदब तक, बेमिसाल है। हमने यहां शूटिंग की है और आगे भी शूटिंग करना चाहेंगे।
वेब सीरीज में इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा का किरदार रणदीप हुड्डा निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, अविनाश मिश्रा से काफी कुछ सीखा है। शुरुआत में थोड़ी मुश्किल जरूर आई, क्योंकि लखनऊ का लहजा अलग है। हरियाणी अंदाज होने के कारण चुनौती जरूर आई, लेकिन इसे सीखकर काफी एन्जॉय किया।
रणदीप हुड्डा ने कहा कि, इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा का सीजन-टू काफी धमाकेदार है। उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है कि दर्शकों को पहले सीजन से कहीं ज्यादा आनंद आने वाला है।
