Uttrakhand:मायके गई पत्नी, तनाव से जूझ रहे पति ने किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके के शिमला पिस्तौर में एक व्यक्ति के सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई थी, जबकि वह अपने बेटे के साथ रह रहा था। पिछले कई दिनों से मानसिक अवसाद से गुजर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 6 मई की शाम को ग्राम प्रधान शिमला पिस्तौर ने बगवाड़ा चौकी पुलिस को एक व्यक्ति द्वारा सुसाइड किए जाने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौका मुआयना किया तो पता चला कि मूलरूप से वार्ड-17 ओलापुर गंगौर खगड़िया बिहार व हाल निवासी किराएदार शिमला पिस्तौर निवासी 43 वर्षीय संजय चौधरी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है।

जांच में पता चला कि पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी अपनी बेटी को साथ लेकर अपने मायके चली गई थी। पारिवारिक कलह के कारण व्यक्ति अपने बेटे के साथ रह रहा था। रोजमर्रा की भांति बेटे को खाना खिलाया और खुद कमरे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद बेटे ने देखा कि पिता फंदे पर लटका हुआ है। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

 

संबंधित समाचार