FPI Sell-Off Continues: मई के पहले हफ्ते में ही पूंजी बाजार से 9,772 करोड़ की उड़ान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुंबईः विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने मई के पहले कारोबारी सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार से 9,772 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की है। इससे पहले अप्रैल और मार्च में भी एफपीआई शुद्ध रूप से बिकवाल रहे थे, यानी उन्होंने जितना निवेश किया था उससे अधिक पैसे निकाले थे। 

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने मई में अबतक इक्विटी में 14,231 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है। हाइब्रिड उपकरणों में भी उनका निवेश ऋणात्मक रहा है जबकि डेट और म्यूचुअल फंड में उन्होंने पैसा लगाया है। इस महीने डेट में एफपीआई का शुद्ध निवेश 4,384 करोड़ रुपये बढ़ा है। म्यूचुअल फंड में उन्होंने 187.72 करोड़ रुपये का निवेश किया। हाइब्रिड उपकरणों से उन्होंने 112.28 करोड़ रुपये निकाले। यह लगातार तीसरा महीना है जब एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाल बने हुए हैं। 

इस साल मार्च में उन्होंने 1,26,991 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिकवाली की थी। अप्रैल में भी उन्होंने 70,786 करोड़ रुपये निकाले थे। इस साल अब तक एफपीआई भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 1,98,773 करोड़ रुपये निकाल चुके हैं।

 

 

संबंधित समाचार