Playoff से बाहर LSG,कप्तान ऋषभ पंत समेत बड़े सितारे रहे फ्लॉप, बड़े खिलाड़ियों का लगातार खराब प्रदर्शन बना हार की वजह

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

बल्लेबाजों की नाकामी और गेंदबाजों की लचर प्रदर्शन से टूटी उम्मीदें

लखनऊ, अमृत विचार : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-26 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का सफर बेहद निराशाजनक रहा और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। पूरे सीजन में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभाग उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। टीम के प्रमुख खिलाड़ी लगातार दबाव वाले मुकाबलों में फेल साबित हुए।

कप्तान पंत समेत बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

कप्तान ऋषभ पंत पूरे टूर्नामेंट में लय हासिल नहीं कर सके और 11 मैचों में केवल 251 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 377 रन बनाए, लेकिन अहम मौकों पर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। निकोलस पूरन का प्रदर्शन भी बेहद साधारण रहा और उन्होंने 184 रन बनाए। एडेन मार्कराम ने 231 रन बनाए, लेकिन टीम को संकट से उबारने में नाकाम रहे। लगातार अस्थिर बल्लेबाजी के कारण टीम बड़े स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

गेंदबाजी भी रही कमजोर कड़ी

गेंदबाजी विभाग भी पूरी तरह प्रभावी नहीं रहा। मोहम्मद शमी ने 11 मैचों में 9 विकेट लिए, लेकिन इकोनॉमी 8.67 रही। आवेश खान ने 7 मैचों में 6 विकेट लिए, जबकि उनकी इकोनॉमी 11.06 रही। डीएस राठी ने 5 विकेट लिए, लेकिन 10.00 की इकोनॉमी से रन लुटाए। गेंदबाजों की कमजोर गेंदबाजी का विपक्षी टीमों ने फायदा उठाया।

सीजन में एलएसजी का प्रदर्शन

मिचेल मार्श: 377 रन

ऋषभ पंत: 251 रन

एडेन मार्कराम: 231 रन

निकोलस पूरन: 184 रन

मोहम्मद शमी: 9 विकेट (इकोनॉमी 8.67)

आवेश खान: 6 विकेट (इकोनॉमी 11.06)

डीएस राठी: 5 विकेट (इकोनॉमी 10.00)

पूरे सीजन में टीम का संतुलन बिगड़ा रहा और बल्लेबाजी व गेंदबाजी की कमजोरियों के चलते एलएसजी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

ये भी पढ़ें : 
ICC Ranking में भारतीय टीम की बादशाहत, वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान के साथ वर्ल्ड कप 2027 की ओर मजबूत कदम

संबंधित समाचार