12 साल से मुरादाबाद में रह रहा पश्चिम बंगाल का शातिर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पश्चिमी बंगाल के बाकुड़ा जिले का वांछित शातिर लुटेरा करीब 12 साल से मुरादाबाद में ठिकाना बनाया हुआ था। सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक में वह रह रहा था। यहां पर मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन-यापन कर रहा था। शातिर के मुरादाबाद में फरारी काटने की सूचना मिलने पर पश्चिम बंगाल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पश्चिमी बंगाल के बाकुड़ा जिले का वांछित शातिर लुटेरा करीब 12 साल से मुरादाबाद में ठिकाना बनाया हुआ था। सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक में वह रह रहा था। यहां पर मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन-यापन कर रहा था। शातिर के मुरादाबाद में फरारी काटने की सूचना मिलने पर पश्चिम बंगाल से पुलिस की एक टीम यहां पहुंची। सिविल लाइंस पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में टीम आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर पश्चिमी बंगाल रवाना हो गई।

गुरुवार की देर शाम पश्चिम बंगाल के बाकुड़ा जिले के ओदा थाने की पुलिस टीम मुरादाबाद पहुंची। यहां पर टीम ने सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी डीएसपी दरवेश कुमार से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि ओदा थाने में वर्ष 2007-08 में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में ओदा थाना क्षेत्र के ग्राम धवनी निवासी मोहम्मद सलीम को नामजद किया गया था। टीम के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद से सलीम फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिली कि मोहम्मद सलीम ग्राम चक्कर की मिलक में रहकर फरारी काट रहा है। यहां पर वह मजदूरी करता है। जानकारी मिलने के बाद टीम ने सिविल लाइंस पुलिस की मदद से दबिश देकर सलीम को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी दरवेश कुमार के अनुसार टीम ने उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कस्टडी रिमांड पर उसे लेकर टीम पश्चिमी बंगाल रवाना हो गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज