कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम की फीस में हुई कमी, यूपीसीए ने योगी सरकार के प्रति आभार जताया
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने ने ग्रीनपार्क स्टेडियम की ग्राउंड फीस में उल्लेखनीय कमी किए जाने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदत्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि सरकार ने खेल निदेशालय के अधीन ग्रीनपार्क मैदान की फीस 10 करोड़ रुपये से अधिक निर्धारित की थी जिसके चलते यूपीसीए को दो सत्रों के लिए टूनामेंट के आयोजन लखनऊ में कराने पड़े थे।
बीसीसीआई उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने ग्राउंड फीस में कमी लाने के लए निरंतर प्रयास किए जिनके प्रयासों एवं सकारात्मक संवाद के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए यूपीसीए के अनुरोध को स्वीकार कया और अब ग्रीनपार्क मैदान की फीस में भारी कमी कर दी गई है।
इस वर्ष पूरे सीज़न के लए यूपीसीए को एक करोड़ रुपये से भी कम ग्राउंड रेंट का भुगतान करना होगा। यूपीसीए का मानना है कि इस निर्णय से भविष्य में टूनामेंट का आयोजन और अधिक भव्य, सुव्यविस्थत एवं सफल तरीके से किया जा सकेगा।
