Uttrakhand: देहरादून में ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक, 47 गिरफ्तार, संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। वीकेंड पर राजधानी में देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन 'नाइट स्ट्राइक' चलाया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रविवार को बताया कि, इस ऑपरेशन का मकसद जनपद में कानून/शान्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और वीकेंड पर रात में हुड़दंग करने वालों पर नकेल कसना है। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में शनिवार आधी रात तक चले ऑपरेशन में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्धों के ठिकानों पर औचक छापेमारी करते हुए पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर तथा वाहनों में बैठकर शराब पीने वाले 73 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने लाया गया, जहां उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देते हुए सभी के पुलिस एक्ट में चालान किए गए। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 47 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा ड्रंक एंड ड्राइव, रेश ड्राइविंग व यातायात नियमों के उल्लंघन पर 67 वाहनों को सीज किया गया। 

इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर 92 वाहनों के एमवी एक्ट में चालान करते हुए जुर्माना किया गया। 62 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। नियमों के उल्लंघन पर 83 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कराए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार