Noida Metro News : मेट्रो लाइन पर उतरा शख्स, ड्राइवर की सूझबूझ सतर्कता टला बड़ा हादसा

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के आगे नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन पर मंगलवार को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के ट्रैक पर उतर जाने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मेट्रो ट्रेन चालक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित सुरक्षा कर्मी एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रैक पर मौजूद व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस दौरान व्यक्ति को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। 

पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी एवं औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के बाद व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की गई तथा उसके परिजनों से संपर्क किया गया। बाद में उसे उसके परिवार के सदस्यों के सुपुर्द कर दिया गया। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध या असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत मेट्रो सुरक्षा कर्मियों को दें। 

संबंधित समाचार