Bareilly : बरेली-कासगंज रूट की कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में स्थित बितरोई रेलवे स्टेशन पर 10 से 12 जून तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) और नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) काम किए जाएंगे। इसके चलते बरेली-कासगंज रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार 55312 लालकुआं-कासगंज सवारी गाड़ी 11 जून को लालकुआं से 60 मिनट देरी से रवाना होगी। वहीं, 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी को 11 जून को कासगंज से 90 मिनट री-शेड्यूल कर चलाया जाएगा। 12 जून को 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को बरेली से उझानी के बीच 20 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार 55307 कासगंज-रामनगर सवारी गाड़ी को भी उझानी से बरेली सिटी के मध्य 20 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

सोमवती अमावस्या पर कटरा-हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने माता वैष्णो देवी कटरा व हरिद्वार के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 14 जून को कटरा से हरिद्वार व 15 जून को हरिद्वार से कटरा के लिए संचालित होगी। इससे मंडल के यात्रियों को राहत मिलेगी।

04606 ट्रेन 14 जून को शाम 6:15 बजे माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 04605 ट्रेन 15 जून को शाम 5:20 बजे हरिद्वार से चलकर अगले दिन सुबह 7 बजे कटरा पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन केवल एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएगी।

संबंधित समाचार