हरिद्वार: मासूम से रेप और हत्या करने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
अमृत विचार, हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में 20 दिसम्बर को ऋषिकुल में बालिका के साथ हुए रेप और उसकी निर्मम हत्या के मामले में दूसरा सहआरोपी राजीव को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मासूम बेटी के मुख्य आरोपी राम तीर्थ यादव को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया …
अमृत विचार, हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार में 20 दिसम्बर को ऋषिकुल में बालिका के साथ हुए रेप और उसकी निर्मम हत्या के मामले में दूसरा सहआरोपी राजीव को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
जबकि मासूम बेटी के मुख्य आरोपी राम तीर्थ यादव को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। कल पुलिस ने राजीव के छोटे भाई गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया था।
बताते चलें कि मासूम के हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिये उत्तराखण्ड सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिये 40 टीमों का भी गठन किया था। बेटी के दूसरे हत्यारे की गिरफ्तारी ने होने से धर्मनगरी के लोगों में काफी आक्रोश भी था और सभी आरोपियों की फांसी की मांग भी कर रहे हैं।
