बाराबंकी: महिला से ठगे 10 हजार, खाते में आएगा पैसा कहकर लगवा लिया पीयूसी मशीन पर अंगूठा
टिकैतनगर, बाराबंकी। घर पर अकेली महिला को कॉलोनी आने का झांसा देकर दो अज्ञात लोगों ने पीयूसी मशीन पर अंगूठा लगवा कर उसके खाते से दस हजार रुपये उड़ा दिए। पैसा निकालने बैंक पहुंची पीड़िता को खाते में पैसा ना होने की जानकारी हुई तो उसने मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक व पुलिस से की। …
टिकैतनगर, बाराबंकी। घर पर अकेली महिला को कॉलोनी आने का झांसा देकर दो अज्ञात लोगों ने पीयूसी मशीन पर अंगूठा लगवा कर उसके खाते से दस हजार रुपये उड़ा दिए। पैसा निकालने बैंक पहुंची पीड़िता को खाते में पैसा ना होने की जानकारी हुई तो उसने मामले की शिकायत शाखा प्रबंधक व पुलिस से की। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम सिकरी जीवल का है। यहां की निवासी महिला मिथिलेश ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बीती 14 दिसंबर को वह घर पर अकेली थी। तभी बाइक सवार दो लोग उसके घर पहुंचे और उसे ब्लॉक का कर्मी बताकर उसकी कॉलोनी आने की बात कही।
महिला का फोटो खींचा फिर उससे आधार व राशन कार्ड मांगा महिला ने अपना आधार व राशन कार्ड लाकर और दोनों व्यक्तियों को दे दिया। जिसके बाद उक्त लोगों ने उससे पीयूसी मशीन पर अंगूठा लगवाया और खाते में जल्द ही पैसा आने की बात कहकर वहां से निकल गए।
15 दिसंबर को पीड़िता किसी काम से पैसा निकालने बैंक पहुंची और निकासी के लिए विड्राल जमा किया तो उसे खाते में पैसा ना होने की बात बताई गई। जिस पर उसने शाखा प्रबंधक से मिलकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। कई दिनों तक बैंक के चक्कर काटने के बाद जब उसका पैसा वापस नहीं मिले तो पीड़िता ने मामले की शिकायत टिकैतनगर पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया के शिकायत मिली है जांच की जा रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
