कानपुर में भीषण सड़क हादसा: नौबस्ता हाईवे पर तीन वाहन टकराए, ड्यूटी पर तैनात यातायात सिपाही समेत दो की मौत
कानपुर, अमृत विचार। शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नौबस्ता चौराहे से भौंती बाईपास जाने वाले मार्ग पर प्रिया हॉस्पिटल के पास तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के एक सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या JH 02 BR 1191, GJ 39 TB 4850 और सरकारी वाहन UP 32 EG 9858 की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में घायल एपी-504 राकेश कुमार को एंबुलेंस के माध्यम से कांशीराम अस्पताल भेजा गया।
हादसे में यातायात पुलिस के कांस्टेबल जितेंद्र कुमार (पीएनओ-182417447), नौबस्ता सर्किल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई, जिसकी पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हैलट अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। दुर्घटना के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
पुलिस और यातायात विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात को सामान्य कराने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
खबर अपडेट की जा रही है....
यह भी पढ़ेंः सीतापुर मनोज शुक्ला हत्याकांड: जांच में RTI कनेक्शन की एंट्री, कई संदिग्धों से पूछताछ तेज
